{"_id":"69f9f1afc54107b41704b3c0","slug":"fire-in-gas-cylinder-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159311-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गैस सिलिंडर में भड़की आग, रसोईघर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गैस सिलिंडर में भड़की आग, रसोईघर जलकर राख
विज्ञापन
नाल भासरा गांव में सिलिंडर में लगी आग से हुआ नुकसान। स्रोत: जागरूक पाठक
नाल भासरा में लाखों का नुकसान, मौके पर पहुंचकर गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट और नालागढ़ सीमा से सटे ग्राम पंचायत बाहा के नाल भासरा गांव में गैस सिलिंडर में आग लगने से रसोईघर पूरी तरह जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय रसोईघर में कोई मौजूद नहीं था।
नाल भासरा निवासी राम प्रकाश ने बताया कि गैस सिलिंडर खत्म हो गया था। नया सिलिंडर लगाकर जैसे ही रसोई से बाहर निकल तो अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने रसोईघर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देखकर राम प्रकाश ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक रसोईघर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इस अग्निकांड में फ्रिज, गैस चूल्हा, खाना बनाने के बर्तन, दरवाजा, खिड़कियों के शीशे और फर्श की टाइलें समेत रसोई का पूरा सामान राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
सूचना मिलते ही रुद्रा गैस एजेंसी स्वारघाट के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। एजेंसी की ओर से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय-समय पर गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच करवाते रहें। नया सिलिंडर लगाने के बाद लीकेज टेस्ट अवश्य करें और गैस की गंध आने पर तुरंत रेगुलेटर बंद कर दें। साथ ही ऐसी स्थिति में किसी भी बिजली के उपकरण को ऑन-ऑफ करने से बचें।