फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire case in naun village.

नौणी गांव में आग से तीन कमरे राख

Fri, 13 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 13 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
fire case in naun  village.

शहर से सटे नौणी गांव में शुक्रवार दोपहर को आग लगने से एक मकान के तीन कमरे जलकर राख हो गए। आग में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और गहनों सहित घर में रखा सामान जल गया।

विज्ञापन


आग की इस घटना में लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग पर काबू पाने में फायर बिग्रेड के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को नौणी गांव में सोहन लाल के मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान से आग की लपटों को देखकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मगर आग इतनी भयंकर थी कि इसके समीप कोई भी नहीं पहुंच पा रहा था। इस दौरान लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचित किया।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मगर आग लगने से लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

फायर बिग्रेड अधिकारियों और कर्मचारियों में राम गोपाल ठाकुर, रामदत्त, नरेश कुमार, जगत सिंह, महेंद्र सिंह और जगदीश चंद सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed