फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire case 15 lekhs property distroy.

तीन मकान, दो गौशालाएं जली, 15 लाख का नुकसान

Thu, 12 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 12 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
fire case 15 lekhs property distroy.

जनपद बिलासपुर में खुशियों का प्रतीक दिवाली पर कई घरों की खुशियां छिन गई। जिला में दिवाली की रात को तीन मकानों सहित दो गौशालाएं पूरी तरह से जल गई। इससे लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


जिला के दयोथ पंचायत के बौह गांव में दो मकान, बाडी (बलद्वाड़ा) में एक मकान, एक गौशाला, मंडी-माणवां में एक गौशाला और दनोह में घासनियों सहित शहर के रौडा सेक्टर में एक मकान में आग लगने की सूचना है। जबकि फायर बिग्रेड की मुस्तैदी से लाखों की संपत्ति स्वाह होने से बच गई।
विज्ञापन


बुधवार देर रात ग्राम पंचायत दयोथ के बौह गांव में दो रिहायशी मकानों में आग लग गई। आगजनी की इस घटना में लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात लगभग आठ बजे सीता देवी पत्नी जिया लाल के परिवार के सदस्यों ने मकान में से आग की लपटें और धुंआ उड़ते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया और अग्निशमन केंद्र को फोन पर सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से इसके साथ लगता राम पुत्र बलिया राम का मकान भी आग की चपेट में आ गया। अग्नि शमन कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटों में सोने- चांदी के गहने, कपड़े और बर्तन सहित अन्य सामान जल गया है।

वहीं, वीरवार को हिप्र राज्य योजना आयोग, बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम लाल और जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने घटनास्थल का दौरा किया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।

बाड़ी में मकान सहित जली गौशाला
बिलासपुर एवं मंडी जिले की सीमा पर स्थित बाडी (बलद्वाड़ा) गांव में सीताराम और ईश्वर दास का आठ कमरों वाले स्लेट पोश मकान सहित गौशाला जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में लगभग तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग से मकान में रखी गई इमारती लकड़ी सहित रसोई घर के बर्तन और अन्य सामान जल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।

रौडा सेक्टर में एक मकान में लगी आग
शहर के रौडा सेक्टर के एक घर में अचानक लगने से लगभग तीस हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आगजनी की इस घटना में कूलर, वाशिंग मशीन और सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार रात रौडा सेक्टर में विशाल जगोता के घर में रखे कूलर में आग लग गई। उन्होंने इसकी सूचना फौरन फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

मंडी-माणवां में जली गौशाला
बुधवार देर रात निचला मांडवीं (समीप जबली) में जयदेव की गौशाला जलकर गई। इससे लगभग 10 हजार के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। दनोह के समीप जंगल में आग लगने का मामला भी सामने आया है। इससे समीप में रखी घासनियां चपेट में आ गई। आग लगने से लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है।


अग्निशमन कर्मचारियों की मुस्तैदी से बची लाखों की संपत्ति
भूपेंद्र पाल डोगरा, राम गोपाल, अश्वनी, रामदत्त, सुरेंद्र कुमार, प्रीतम सिंह, अमित लाल, श्रवण कुमार, नरेश, संजय, हेमराज, रामपाल, जगत सिंह, संजीव, विनय, प्रेम चंद, कमलेश, प्रदीप, जगदीश, सुरेंद्र, जोगेंद्र सिंह, सुरेश, राम प्रकाश, कुलवीर सिंह, जगत पाल, रमेश, मनोज कुमार और प्यारा सहित अन्य फायर बिग्रेड अधिकारियों और कर्मचारियों ने लाखों रुपयों की संपत्ति को राख होने से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed