फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire broke out in coaches in Baroja factory, major incident averted

Bilaspur News: बरोजा फैक्टरी में डिब्बों में लगी आग, बड़ी घटना टली

Thu, 14 Dec 2023 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 06:40 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in coaches in Baroja factory, major incident averted
बिरोजा फैक्ट्री में भड़की आग से निकलता धुआं । संवाद
अग्निशमन कर्मियों ने समय रहते पाया काबू, 18 करोड़ की संपत्ति बचाई
विज्ञापन

बोरवेल की बिजली के तार में स्पार्किंग से हुई घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर जबली स्थित बरोजा फैक्टरी के परिसर में टीन के खाली डिब्बों (सक्की) आग लग गई। फैक्टरी से उठे धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया।

गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू कर लिया अन्यथा बरोजा से भरे ड्रमों में भयंकर आग लग सकती थी। उस हालत में आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता। घटना वीरवार दोपहर करीब 2 बजे हुई। पानी की आपूर्ति के लिए फैक्टरी से करीब 100 मीटर दूर किए बोरवेल के लिए लगाया बिजली के तार में स्पार्किंग हुई। इससे वहां फेंके कूड़े के ढेर और झाड़ियों में आग लग गई। आग तेजी से बढ़ती हुई फैक्टरी तक जा पहुंची और परिसर में रखे बरोजा के खाली टीन के डिब्बों में लग गई। खाली टीन के डिब्बे में बरोजा चिपका रहता है। चेतावनी सायरन के आवाज सुनकर फैक्टरी में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कामगार निकल गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड कार्यालय बिलासपुर के प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मौके पर दो गाड़ियां गई थीं। घटना में करीब 18 करोड़ रुपये की संपत्ति बचाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed