{"_id":"6949320e0b36a53e28045366","slug":"fire-broke-out-in-a-cowshed-in-bargaon-stubble-and-grass-burnt-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-150699-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बड़गांव में गोशाला में लगी आग, तुड़ी और घास जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बड़गांव में गोशाला में लगी आग, तुड़ी और घास जली
Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
बड़गांव में गोशाला में लगी आग। संवाद
शॉर्ट सर्किट होने से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव में शॉर्ट सर्किट होने से गोशाला में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये की सूखी घास व तूड़ी सहित अन्य सामान जल गया।
गोशाला के मालिक रणवीर सिंह ने बताया कि वह घर में ही काम कर रहे थे। जैसे ही गोशाला की तरफ गए तो आग की लपटें आसमान छू रही थी। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास पड़ोस के सभी ग्रामीण इकट्ठे हुए, जिन्होंने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। हालांकि दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन तब तक गोशाला का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। ग्रामीण सुनीत सिंह, एमएस ठाकुर, चिरंजीलाल, अमन चंदेल, ललित चंदेल, राजेश कुमार, हर्ष आनंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि दमकल विभाग को सूचना देने के पौने घंटे बाद गाड़ी पहुंची। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए बरठीं में दमकल विभाग कार्यालय होना बहुत जरूरी है।