फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire breaks out in tailor shop late night in Ghumarwin city

Bilaspur News: घुमारवीं शहर में देर रात दर्जी की दुकान में लगी आग

Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in tailor shop late night in Ghumarwin city
- दुकानदार को हुआ लाखों रुपये का हुआ नुकसान
विज्ञापन

-शॉर्टसर्किट बताया जा रहा आग लगने का कारण
-व्यापार मंडल ने प्रदान की 11 हजार की राहत राशि

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर में एक दर्जी की दुकान में अचानक आग लग गई। इससे दुकानदार का लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने का कारण शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार तहसील रोड पर स्थित एक प्रवासी दर्जी अब्बास अंसारी की दुकान में आग लग गई। दुकानदार ने बताया कि रात को वह करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात 11:30 बजे उसे किसी ने फोन पर सूचना दी कि उसकी दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है और बाहर लगाया गया बोर्ड भी जल रहा है। इसके बाद वह शीघ्र दुकान पर पहुंचा तो देखा उसकी दुकान में आग लगी हुई है। उसके शोर मचाने पर आज पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझाई गई तब तक दुकान के अंदर रखें लोगों के नए और सिलाई किए गए कपड़े पूरी तरह जल चुके थे। दुकानदार ने बताया कि उसके पास तीन शादियों के कपड़े सिलाई करने के ऑर्डर थे। इनकी कीमत करीब एक से डेढ़ लाख रुपये थी। इसके अलावा दुकान में रखी तीन सिलाई मशीन, एक इंटरलॉक मशीन, लकड़ी के दो बड़े काउंटर तथा अन्य सामान भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। इस हादसे में दुकानदार को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। खबर मिलते ही व्यापार मंडल पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल प्रधान हेमराज सांख्यान ने दुकानदार को ढांढस बंधाते हुए व्यापार मंडल की तरफ से 11 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed