फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fire breaks out in shop at Dadhol Chowk, loss worth lakhs

Bilaspur News: दधोल चौक पर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sun, 27 Oct 2024 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 27 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in shop at Dadhol Chowk, loss worth lakhs
दधोल चौक पर आग लगने के कारण जला दुकान का सामान ।  जागरूक पाठक
लोगों ने ताला तोड़कल सिलिंडर बाहर निकाला, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन

आग से दुकान में रखा सामान सहित चूल्हा, बर्तन भी जले
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत दधोल चौक पर डेली नीड्स की एक दुकान में आग लग गई। घटना में दुकानदार का करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में सामान सहित बिजली का चूल्हा, बर्तन, नकदी आदि भी राख हो गए। लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर को बाहर निकाला अन्यथा आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ सकती थीं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

तड़ौन गांव के सुरेंद्र पाल ने बताया कि तीन साल से दधोल चौक पर डेली नीड्स सहित चाय और मिठाई की दुकान चला रहे हैं। शनिवार शाम को दुकान बंद करके रोजाना की तरह घर चले गए थे। रविवार सुबह करीब 8:00 बजे जब वह घर में थे तो दुकान में आग लगने की जानकारी मिली। आस-पड़ोस के लोगों ने दुकान से आग की लपटें और धुंआ निकलता देखा, जिसके बाद दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया। सुरेंद्र पाल के अनुसार उन्हें घटना में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि स्थानीय अन्य दुकानदारों ने एकाएक ताला तोड़कर गैस से भरे सिलिंडर को बाहर निकाल दिया। यदि गैस सिलिंडर फट जाता तो आस पास की अन्य दुकानों में भी बड़ा नुकसान हो सकता था। हल्का पटवारी अंकित चौहान ने बताया कि आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed