फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fire

डीसी दफ्तर में आग

Thu, 05 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
fire
उपायुक्त कार्यालय में बुधवार रात को लगी आगजनी में राख हुआ आरएलए का रिकॉर्ड रूम। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला बिलासपुर में डीसी ऑफिस परिसर में आग भड़क गई, जिससे आरएलए ब्रांच में रखा रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड राख हो गया है। यह घटना बुधवार रात 2:30 बजे की है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रात को डीसी ऑफिस परिसर से धुआं उठते देख चौकीदारों ने अग्निशमन विभाग को फोन किया। अग्निशमन विभाग की टीम ने कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पुलिस के अनुसार एसपी बिलासपुर के कार्यालय की बगल में ही रजिस्ट्रेशन एवं लाइसेंस अथॉरिटी बिलासपुर का पुराना कार्यालय था। यहां पर तमाम लाइसेंस से जुड़ा हुआ रिकॉर्ड था। आग से पूरा रिकॉर्ड राख हो गया है। पिछले महीने भी कार्यालय में आग भड़की थी, उस दौरान सारे कार्यालय की इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप हो गई थी। पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed