फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Financial discipline gives new impetus to business, Baiharan Co-operative Society in profit

Bilaspur News: वित्तीय अनुशासन से कारोबार को नई रफ्तार, लाभ में बैहरन सहकारी समिति

Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Financial discipline gives new impetus to business, Baiharan Co-operative Society in profit
हर माह 5 से राशन की अनिवार्य उपलब्धता, डिपो के बाहर टीन शेड बनाकर उपभोक्ताओं को राहत
विज्ञापन

मासिक बैठक में लिए गए बड़े फैसले, पारदर्शिता, सेवा गुणवत्ता व उपभोक्ता सुविधाओं पर फोकस
दिवंगत सदस्यों के स्थान पर 90 दिन के लिए अस्थायी नियुक्तियां, नियमानुसार आगे होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं(बिलासपुर)। कृष्णा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति बैहरन की मासिक बैठक समिति कार्यालय में अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल भभौरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के समग्र संचालन, आर्थिक स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना पर गहन चर्चा की गई। समिति के कारोबार को निरंतर लाभ में बनाए रखने और उसे और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देते हुए समिति ने सेवा गुणवत्ता सुधारने के कई ठोस कदम उठाए। निर्णय लिया गया कि समिति के अधीन संचालित सभी डिपुओं पर प्रत्येक माह की 5 तारीख से राशन की नियमित और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही डिपो के बाहर टीन शेड बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिससे उपभोक्ताओं को धूप, बारिश और अन्य मौसम की परिस्थितियों से राहत मिल सके। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समिति केवल राशन वितरण तक सीमित न रहकर एक भरोसेमंद सेवा प्रदाता के रूप में अपनी पहचान बनाए। इसके लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई गई। कई सदस्यों ने सुझाव दिया कि डिजिटल रिकॉर्ड, नियमित निरीक्षण और शिकायत निवारण प्रणाली को भी मजबूत किया जाए, ताकि कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी बन सके। बैठक के दौरान सदस्यों ने माना कि सहकारी समिति की मजबूती उसके पारदर्शी संचालन और सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन पर निर्भर करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए वित्तीय अनुशासन को सख्ती से लागू करने, समयबद्ध लेखा-प्रबंधन सुनिश्चित करने और उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम व कुशल उपयोग पर सहमति बनी।
विज्ञापन

निर्णय लिया गया कि आय-व्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी, जिससे समिति की आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत बनी रहे और कारोबार में स्थिरता के साथ वृद्धि हो। वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 9 से जुड़े सदस्य धनदेव सिंह और राजेंद्र सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके स्थान पर वार्ड नंबर तीन से सतपाल सिंह और वार्ड नंबर नौ से सतेंद्र सिंह को 90 दिनों के लिए अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया। यह भी तय किया गया कि निर्धारित अवधि के बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अध्यक्ष कैप्टन हरबंस लाल भभौरिया ने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं प्रदान करना है। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता और अनुशासन के बल पर ही समिति नई ऊंचाइयों को छू सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed