फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Female sanitation workers remained on duty even on Karwa Chauth; questions raised over denial of leave.

Bilaspur News: करवा चौथ पर भी ड्यूटी करती रहीं महिला सफाई कर्मचारी, छुट्टी न मिलने पर उठे सवाल

Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Female sanitation workers remained on duty even on Karwa Chauth; questions raised over denial of leave.
करवा चौथ के व्रत पर भी नगर परिषद घुमारवीं में काम करतीं हुई महिला सफाई कर्मचारी। संवाद
घुमारवीं में सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाती नजर आईं महिलाएं, नगर परिषद अध्यक्ष बोले- ठेकेदार से करेंगे बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। करवा चौथ पर जहां सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए निर्जल व्रत रखकर पर्व मनाने की तैयारियों में जुटी थीं, वहीं घुमारवीं में महिला सफाई कर्मचारी सुबह सड़कों पर झाड़ू लगाती नजर आईं। शहर की सफाई व्यवस्था संभालने वाली इन महिलाओं को त्योहार के दिन भी ड्यूटी करनी पड़ी। महिला कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलने का मामला सामने आने के बाद व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
करवा चौथ महिलाओं के लिए आस्था और विश्वास का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह से शाम तक निर्जल व्रत रखती हैं। ऐसे में दिनभर भोजन और पानी ग्रहण किए बिना व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए सुबह से शारीरिक श्रम करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसके बावजूद घुमारवीं में महिला सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाती रहीं। एक ओर घरों में महिलाएं पर्व की तैयारियों में जुटी थीं, वहीं ये कर्मचारी शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई में लगी थीं।
विज्ञापन

महिला सफाई कर्मचारियों के त्योहार के दिन काम करने से अवकाश व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों की जरूरत थी, तो वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई? पुरुष सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर महिला कर्मचारियों को त्योहार मनाने का अवसर दिया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका है। ऐसे में उनकी सुविधाओं और जरूरतों का ध्यान रखना भी जरूरी है। खासकर त्योहारों के दौरान महिला कर्मचारियों की परिस्थितियों को समझते हुए अवकाश संबंधी व्यवस्था का पालन किया जाना चाहिए। महिला कर्मचारियों को प्रवासी होने के कारण छुट्टी नहीं दिए जाने की बात की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
नगर परिषद घुमारवीं के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित होता है। उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। संबंधित ठेकेदार से बात की जाएगी। यदि इसके बावजूद महिला कर्मचारियों को काम पर बुलाया गया है, तो मामले की जांच करवाई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed