फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   FCA Stage-2 process completed for permanent building of KV Ghumarwin

Bilaspur News: केवी घुमारवीं के स्थायी भवन के लिए एफसीए स्टेज-2 की प्रक्रिया पूरी

Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
FCA Stage-2 process completed for permanent building of KV Ghumarwin
विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में की शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं पर चर्चा
विज्ञापन

उपायुक्त ने परीक्षा की तैयारियों के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं की विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त राहुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण, शैक्षणिक गुणवत्ता, आधारभूत सुविधाओं और अन्य विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं के स्थायी भवन निर्माण के लिए आवश्यक भूमि की वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित स्टेज-2 की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। यह विद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे आने वाले समय में विद्यार्थियों को अपना आधुनिक और सुविधाजनक स्थायी भवन उपलब्ध हो सकेगा। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्माण प्रक्रिया से जुड़े आगामी कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने बताया कि वे शीघ्र ही दसवीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें परीक्षा की तैयारी, समय प्रबंधन और मानसिक सशक्तीकरण से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रिंकु कुमारी ने बैठक में विद्यालय से संबंधित विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को समिति के समक्ष रखा। उन्होंने अवगत करवाया कि विद्यालय में रिक्त पदों पर शिक्षकों की कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया फरवरी माह तक पूर्ण कर ली जाएगी, जिससे पठन-पाठन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, छात्र हितों, सुरक्षा व्यवस्था और सह-शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर सीडीपीओ घुमारवीं रंजना सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed