फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers outraged over mandatory fertilizer booking via app; road blockade in Namhol.

Bilaspur News: एप से खाद बुकिंग की अनिवार्यता पर भड़के किसान, नम्होल में चक्का जाम

Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Farmers outraged over mandatory fertilizer booking via app; road blockade in Namhol.
नम्होल में किसानों ने किया चक्का जाम और बात करती पुलिस। स्रोत: जागरूक पाठक
पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम
विज्ञापन

किसानों की मांग- नई व्यवस्था लागू करने से पहले दें समय, फिलहाल पुरानी प्रणाली से मिले खाद
जागरूकता अभियान चलाने की उठी मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में खाद वितरण के लिए लागू की गई नई डिजिटल व्यवस्था का पहले ही दिन नम्होल में किसानों ने विरोध किया। बुधवार को खाद की खेप पहुंचने पर उर्वरक लेने आए किसानों को बताया गया कि अब एफएफएस (फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल) ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कराने के बाद ही खाद वितरित की जाएगी। नई व्यवस्था की पूर्व जानकारी नहीं होने से किसान नाराज हो गए और उन्होंने करीब 10 मिनट तक सड़क पर चक्का जाम कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद चक्का जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो गया। घटना के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि अधिकांश लोग अभी नई डिजिटल व्यवस्था से परिचित नहीं हैं। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त जानकारी और प्रशिक्षण के इसे लागू करना उचित नहीं है। किसानों के अनुसार सरकार और कृषि विभाग को पहले गांव-गांव जाकर इस नई प्रणाली के बारे में जागरूक करना चाहिए, ताकि सभी किसान एफएफएस ऐप का उपयोग करना सीख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि जब तक सभी किसान नई व्यवस्था से पूरी तरह परिचित नहीं हो जाते, तब तक पुरानी व्यवस्था के तहत भी खाद उपलब्ध कराई जाए। उनका कहना है कि इससे किसानों को परेशानी नहीं होगी और खेती-बाड़ी के कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से डिजिटल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की अपील की। स्थिति सामान्य होने के बाद किसान वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed