फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmers angry over 16 times increase in prices of agricultural electricity meters

Bilaspur News: कृषि बिजली मीटर के दामों में 16 गुना वृद्धि से किसान नाराज

Sun, 25 May 2025 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 25 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers angry over 16 times increase in prices of agricultural electricity meters
जिले के हजारों किसानों को 5.04 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से आया बिल
विज्ञापन

किसानों ने जल्द पुरानी दरें लागू करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर) विद्युत बोर्ड की ओर से कृषि उद्देश्य के लिए लगाए गए बिजली मीटर के दामों में 16 गुना वृद्धि की गई है। इससे किसानों में भारी नाराजगी है। कृषि मीटर पर पहले 30 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब बिल आता था। अब यह बिल 5.04 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल आ रहा है। जो बिल किसानों को पहले सैकड़ों रुपये का आता था, वह अब हजारों रुपये का आ रहा है।

नम्होल क्षेत्र के किसान सुरेश पाल ठाकुर, हेम राज, गोपाल शर्मा, हिम्मत सिंह आदि का कहना है कि कृषि के उपयोग में लगाए गए बोरवेल के लिए विद्युत बोर्ड की ओर से कृषि मीटर की सुविधा दी जाती है। ऐसे मीटर पर पहले बिजली का बिल 30 पैसे प्रति यूनिट आता था, लेकिन अब यह भारी भरकम करीब 16 गुना बढ़ गया है। एक तरफ तो सरकार किसानों के हित में कार्य करने का दावा करती है। दूसरी ओर कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाली बिजली पर अनुदान खत्म करना किसानों के लिए भारी पड़ रहा है। कभी किसानों को उनके उत्पादों का सही मूल्य नहीं मिलता। तो कभी दूसरे जंगली जानवरों से फसलों का बचाव मुश्किल हो जाता है। अब सरकार ने कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाली बिजली का अनुदान खत्म करके बिलों में भारी वृद्धि कर दी है। अब किसान कैसे अपने खेतों की सिंचाई करें। जिले में करीब ऐसे 4 हजार किसान उपभोक्ता हैं, जिन्हें अब भारी भरकम बिजली के बिल थमा दिए गए हैं। बताया कि सभी ने सरकार से किसानों के लिए पहले की दरें लागू करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोट
फिर से लागू होंगी पुरानी दरें
सहायक अभियंता मुनीश कुमार ने कहा कि इस बार बिजली का बिल 5.04 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से आया है, लेकिन कृषि कार्यों के लिए उपयोग की जाने वाली बिजली की पुरानी दरों को फिर से लागू करने कीअधिसूचना हो गई है। बोर्ड के पोर्टल पर अगले महीने से पुरानी दरें अपलोड हो जाएंगी। जिन किसानों ने नई दरों पर बिल अदा कर दिया है, उनसे वसूल की गई अतिरिक्त राशि को अगले बिलो समायोजित कर राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed