फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmer seriously injured due to attack of dreaded dogs

खूंखार कुत्तों के हमले से किसान गंभीर घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmer seriously injured due to attack of dreaded dogs
बिलासपुर। खेत में मटर की रखवाली कर रहे एक किसान को आवारा कुत्तों ने हमला बोलकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल किसान को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पजाबा निवासी डालचंद (45) पुत्र फकीर चंद मंगलवार दोपहर अपने खेत में मटर की रखवाली कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, पशुओं को अवैध कटान होने से जंगल में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। आवारा कुत्तों का एक झुंड डालचंद के खेतों पर पहुंच गया। खूंखार कुत्तों ने किसान पर हमला बोलकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।
किसान की चीख-पुकार सुनकर जंगल में काम कर रहे लोग भागकर मौके पर पहुंचे और किसी तरह किसान को कुत्तों से बचाया। इसके बाद परिजन घायल किसान को नगर के एक निजी चिकित्सक के पास आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने डालचंद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जिला अस्पताल में किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसानों का कहना है कि जंगल में कुछ लोग पशुओं का अवैध रूप से वध करते हैं और पशुओं के अवशेषों को जंगल में ही फेंक देते हैं। इस कारण कुत्ते अवशेषों को खाकर खूंखार बन गए हैं और किसानों का खेतों पर जाना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व भी इन कुत्तों के हमलों से कुछ अन्य लोग भी घायल हो चुके हैं। किसानों ने प्रशासन से इन खूंखार कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। वहीं, ग्राम प्रधान मुन्नी बेगम ने बताया कि वह जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इन खूंखार कुत्तों को पकड़वाने की मांग करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed