फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Faith surged in Nayanadevi, 35,000 devotees offered obeisance

Bilaspur News: नयनादेवी में उमड़ी आस्था, 35,000 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 15 Apr 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Faith surged in Nayanadevi, 35,000 devotees offered obeisance
- मंदिर न्यास को चढ़ा 15,47,980 रुपये का नकद चढ़ावा
विज्ञापन

- श्रद्धालुओं ने परिवार के लिए की सुख वृद्धि की कामना


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। शक्तिपीठ श्री नयनादेवी में सोमवार को सातवें नवरात्र पर 35,000 श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी के दर्शन कर माथा टेका। मंदिर में नवरात्र पूजन के दौरान श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी जी के दर्शन कर हवन कुंड में आहुतियां डालीं और अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर न्यास को छठवें नवरात्र पर 15,47,980 नकद रुपये, 8 ग्राम 200 मिलीग्राम सोना, एक किलो 523 ग्राम चांदी, विदेशी मुद्रा के रूप में दो यूएसए डॉलर, इंग्लैंड के 23 पौंड और पांच कुवैत दिनार चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए हैं। सोमवार को पूरा दिन श्री नयनादेवी में मौसम सुहावना रहा। दिन भर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचते रहे। मंदिर में तैनात पुलिस के जवानों और सुरक्षा कर्मियों ने श्रद्धालुओं को कतार में दर्शनों के लिए भेजा। पारंपरिक परंपराओं के अनुसार श्रद्धालु नवरात्र के दौरान अपने छोटे बच्चों के मुंडन संस्कार माता के दरबार में करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में बच्चों के मुंडन संस्कार करवाते हैं और फिर बाल माता काली माता के चरणों में अर्पित करते हैं। ताकि माता की कृपा उनके बच्चों पर बनी रहे और माता रानी का आशीर्वाद हमेशा परिवार पर बरकरार रहे। स्थानीय पुजारी भारत भूषण ने बताया कि यह प्राचीन परंपरा है कि कुलदेवी के पास ही श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों के पहले बाल अर्पित करते हैं और नवरात्र में इसका विशेष महत्व रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed