फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fairwell party in jnv kothipura.

तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है पर मचा धमाल

Sun, 14 Feb 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला,बिलासपुर। Updated Sun, 14 Feb 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
fairwell party in jnv kothipura.

कोठीपुरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में विदाई समारोह की धूम रही। वार्षिक परीक्षा के बाद विद्यालय छोड़ने जा रहे जमा दो के विद्यार्थियों के लिए जमा एक के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह का आयोजन किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसमें विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर जमा दो के विद्यार्थियों ने प्रधानाचार्य सहित स्कूल के कई शिक्षकों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


गुरु दक्षिणा के रूप में छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित विदाई समारोह में जमा एक के छात्रों ने सीनियर छात्रों का गरमजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में बारहवीं कक्षा के छात्रों को आकर्षक टाइटल से भी नवाजा गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों ने तेरा ध्यान किधर है, तेरा हीरो इधर है पर जमकर धमाल मचाया।

वहीं बच्चों के साथ-साथ अध्यापकों ने भी डांस का लुत्फ उठाया। जमा दो के विद्यार्थियों ने अपने अनुभव सांझा किए। विदाई समारोह में चारुल, सरगम, सुषमा, वंदना, पलक, अनुराग, तेजेंद्र, आदित्य, अंकित, सौरभ ठाकुर, उपासना, दीक्षा रानी, मेघना, रजनीश, मुकुल, विवेक, नेहा, साक्षी, नवीता, मुस्कान, पुलकित, निखिल, सुशील, रमन, अभिषेक, प्रियंका और मीनाक्षी उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य एसके भट्ट ने इस कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी और जमा दो के बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार ही करिअर का चुनाव करें।


इस मौके पर के साथ विक्रम सिंह रावत, पूर्णिमा भट्ट, असीम नेगी, संतोष नेगी, दिलीप कुमार, राजेंद्र, अखिलेश, अखिलेश, अनुराधा, राजेंद्र सरेरा और बीपी द्विवेदी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed