{"_id":"6976063963d50d01520f85bb","slug":"eye-check-up-of-81-drivers-at-ghumarwin-bus-stand-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-152842-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड में 81 वाहन चालकों के नेत्र जांचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं बस स्टैंड में 81 वाहन चालकों के नेत्र जांचे
विज्ञापन
घुमारवीं, घागस और बिलासपुर सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से घुमारवीं, घागस और बिलासपुर के शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
घुमारवीं बस स्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एचआरटीसी, निजी बस, टैक्सी चालकों सहित अन्य वाहन चालकों की आंखों की जांच की गई। इस दौरान 81 लोगों की जांच की गई। चालकों को दृष्टि संबंधी समस्याओं को लेकर परामर्श भी दिया गया।
बस स्टैंड परिसर में अमरज्योति कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, गुड समैरिटन और राहगीर योजना के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि गंभीर सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाता है, जबकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को डेढ़ लाख रुपये तक के मुफ्त कैशलेस इलाज की सुविधा है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की टीम ने चालकों, परिचालकों, यात्रियों और आम जनता को यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी। ग्रेस गार्डन स्कूल घुमारवीं में सात स्कूलों के समूह - राधा कृष्ण स्कूल घंडालवी, व्यास पब्लिक स्कूल चांदपुर, अल्फा पब्लिक स्कूल बरठीं, ग्रेस गार्डन, विजन कॉन्वेंट, होली हार्ट घुमारवीं और नवालोक आदर्श विद्यालय कंसारा के विद्यार्थियों को नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में कविता, भाषण, निबंध, स्लोगन, पेंटिंग और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार कौशल ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके।