{"_id":"eb85b84bfe5bcb1f3ac586c2d999f0d7","slug":"exservicemen-to-stage-protest-rally-on-8-feb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिक आठ को निकालेंगे रोष रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिक आठ को निकालेंगे रोष रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर, बरठीं
Updated Fri, 05 Feb 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक, पेंशन द्रौपदीघाट इलाहाबाद के 2006 से लेकर 23 सितंबर 2012 तक की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने नाराजगी जताई है। समिति अब आठ फरवरी को रोष रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
समिति के पदाधिकारी आठ फरवरी (सोमवार) सुबह 10 बजे युद्ध स्मारक बिलासपुर में एकत्रित होकर रोष रैली निकालेंगे। समिति के प्रदेश प्रेस सचिव योगेंद्र जम्वाल ने बताया कि पूर्व सैनिक कल्याण समिति विरोध प्रदर्शन कर युद्ध स्मारक से लेकर उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर तक रोष रैली निकालेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह रैली समिति के प्रदेशाध्यक्ष सूबेदार प्रकाश चंद की अध्यक्षता में निकाली जाएगी। दोपहर एक बजे पूर्व सैनिक कल्याण समिति उपायुक्त के माध्यम से रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक- पेंशन को ज्ञापन भेजेगी। रोष रैली के संदर्भ में उपायुक्त बिलासपुर एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
रोष रैली अनुशासनात्मक एवं शांति पूर्ण ढंग से निकाली जाएगी। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने जिला भर के सभी पूर्व सैनिकों से इस रोष रैली में भाग लेने का आह्वान किया।