फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Experience of elders will enhance childhood, talk exchange program will be held in schools

Bilaspur News: बुजुर्गों के अनुभव से संवरेगा बचपन, स्कूलों में होगा टॉक एक्सचेंज कार्यक्रम

Fri, 06 Feb 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 06 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Experience of elders will enhance childhood, talk exchange program will be held in schools
बचत भवन में आयोजित  प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रो
वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव की पूंजी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए शुरू की मुहिम
विज्ञापन

प्रोटेक्टिव एजिंग की समीक्षा बैठक में एडीसी ने दिए निर्देश
आज से जिले में आयोजित होंगी खंड स्तरीय कार्यशालाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन बिलासपुर वरिष्ठ नागरिकों के सम्मानजनक, सुरक्षित और सक्रिय जीवन को सुनिश्चित करने के साथ उनके अनुभवों की पूंजी को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए एक अनूठी पहल करने जा रहा है। जिले में अब सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से सेवानिवृत्त उच्च अधिकारी स्कूलों व कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों के साथ जीवन के अनुभव साझा करेंगे। इस पहल को टॉक एक्सचेंज का नाम दिया गया है।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में प्रोटेक्टिव एजिंग कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। एडीसी ने बताया कि टॉक एक्सचेंज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पीढ़ियों के बीच के संवाद को मजबूत करना है। सेवानिवृत्त अधिकारियों के अनुभवों से बच्चों में जीवन मूल्यों, नैतिक शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इसके साथ ही बैग फ्री डे के अवसर पर बच्चों को सड़क सुरक्षा और एंटी चिट्टा (नशा निवारण) जैसे संवेदनशील विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। बैठक में आगामी वर्कशॉप की रूपरेखा भी साझा की गई। 7 फरवरी को घुमारवीं डिग्री कॉलेज परिसर में खंड स्तरीय वर्कशॉप, 10 फरवरी को श्री नयना देवी जी उपमंडल के झंडूता ब्लॉक कार्यालय में कार्यक्रम होगा। इसके बाद जिला स्तर पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला होगी, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों की आजीविका सुरक्षा, स्वास्थ्य सहायता और डिजिटल सशक्तीकरण पर विस्तृत मंथन होगा।
विज्ञापन

बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। प्राथमिक वर्ग (नर्सरी से 5वीं) सेल्फी विद ग्रैंडपेरेंट थीम पर आधारित प्रतियोगिताा होगी। मिडल वर्ग (6वीं से 8वीं) एजिंग विद डिग्निटी विषय पर ड्राइंग प्रतियोगिता होगी, जबकि वरिष्ठ वर्ग (9वीं से 12वीं) सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी एंड एजिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक संघ और पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed