{"_id":"660a9e7678f44b0cab0c480b","slug":"excellent-performance-of-students-of-shiva-institute-of-pharmacy-in-sports-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-115307-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का खेलकूद स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों का खेलकूद स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन
विज्ञापन
- कबड्डी में दूसरा और हैंडबॉल में हासिल किया तीसरा स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। छात्रों ने कबड्डी में दूसरा और हैंडबाल में तीसरा स्थान हासिल किया।
यह खेलकूद प्रतियोगिता गौतम ग्रुप ऑफ कॉलेज में 28 से 30 मार्च तक हुई। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार गौतम ने छात्रों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मेहनत, संघर्ष और टीमवर्क ने खेलों में उन्हें सफलता की ओर अग्रसर किया। उन्होंने न केवल अपने संस्थान का नाम रोशन किया, बल्कि अन्य छात्रों को भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि ने भी छात्रों की प्रतिस्पर्धा की सराहना की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान किया। संस्थान के प्रबंधक निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा ने भी छात्रों को बधाई दी।