{"_id":"62a237fc2b4b9a7e561ef8d4","slug":"ex-army-person-make-sucide-at-home-hanging-with-roof-fan-bilaspur-news-sml4116291196","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर फंदे से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर फंदे से लटका मिला पूर्व सैनिक का शव
विज्ञापन
ex army person make sucide at home hanging with roof fan
भराड़ी/ घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत कसारु गांव में एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पूर्व सैनिक का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। फौरी जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पूर्व सैनिक की मौत के कारणों का खुलासा होगा।
जानकारी के अनुसार कसारू गांव का अशोक कुमार (44) करीब छह वर्ष पहले भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुआ था। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर ही खेती बाड़ी का काम करता था। बुधवार रात को अशोक अपने घर में मौजूद था जबकि उसकी पत्नी मायके गई थी। घर पर अशोक के बच्चे और भाई का परिवार भी मौजूद था।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब वीरवार सुबह अशोक के कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना घुमारवीं थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटे और बेटी को छोड़ गया है। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच की जा रही है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से लगेगा।