फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Every youth of the country should read the biography of Swami Vivekananda: Gunjan

देश का हर युवा पढ़े स्वामी विवेकानंद की जीवनी : गुंजन

Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Every youth of the country should read the biography of Swami Vivekananda: Gunjan
- अभाविप ने चांदपुर में किया संगोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई ने मंगलवार को डोगरा आईटीआई चांदपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता गुंजन गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।




साथ ही हमीरपुर से विभाग संयोजक गुरप्रीत सिंह, बिलासपुर के जिला संयोजक विनय विशेष रूप से उपस्थित रहे। गुंजन गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थी परिषद किस प्रकार से विवेकानंद जी को अपना आदर्श मानती है और उनके बताए रास्ता पर चलती है। उन्होंने बताया कि भारत युवाओं का देश है। युवा ही भारत की दशा और दिशा तय करता है। भारत के हर एक युवा को स्वामी विवेकानंद की जीवनी को पढ़ना चाहिए और विवेकानंद के विचारों को अपने जीवन में भी उतरना चाहिए। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 9 जुलाई 1949 से लेकर अब तक स्वामी विवेकानंद के आदर्श पर काम करने वाला छात्र संगठन है। उन्होंने बताया विवेकानंद अपने गुरु रामकृष्ण देव से काफी प्रभावित थे। उन्होंने उनसे सीखा कि सारे जीवों में स्वयं परमात्मा का ही अस्तित्व है। रामकृष्ण की मृत्यु के बाद विवेकानंद ने बड़े पैमाने पर भारतीय उपमहाद्वीप की यात्रा की और ब्रिटिश भारत में तत्कालीन स्थितियों का प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त किया। बाद में विश्व धर्म संसद 1893 में भारत का प्रतिनिधित्व करने, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए प्रस्थान किया। विवेकानंद ने संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोप में हिंदू दर्शन के सिद्धांतों का प्रसार किया। इसके अलावा कई सार्वजनिक और निजी व्याख्यानों का आयोजन किया। भारत में विवेकानंद को एक देशभक्त संन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में नशा तेजी से फैल रहा है। युवाओं को नशा मुक्त प्रदेश करने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद इस साल विवेकानंद की जयंती को अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से मना रही है। इस अवसर पर नितिन शर्मा और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed