Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Every BJP worker is the backbone of the organization: Katwal

भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़: कटवाल

Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Every BJP worker is the backbone of the organization: Katwal
झंडूता में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में मौजूद विधायक व अन्य। स्रोत: भाजपा
विधायक ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। झंडूता भाजपा की ओर से रविवार को झंडूता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान झंडूता विधायक जीतराम कटवाल ने झंडूता विधानसभा से विभिन्न मोर्चा में नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे आह्वान किया कि वे नए दायित्व को कर्तव्यनिष्ठा की भावना से निभाएं।


विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ने के लिए भाजपा में विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों का गठन किया गया है, जो पार्टी की आत्मा हैं। इनके माध्यम से समाज सेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक को आश्वस्त किया कि उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार वे अपने-अपने मोर्चों के माध्यम से भाजपा संगठन की मजबूती में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने का भी ईमानदारी से प्रयास किया जाएगा। जीतराम कटवाल ने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। इससे समाज में भाजपा का जनाधार बढ़ने के साथ ही उस पर लोगों का भरोसा भी बढ़ेगा। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ झंडूता भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 127वां संस्करण भी देखा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक रेडियो संवाद नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की बात है। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश चंदेल, सचिव प्रवीण चंदेल, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमन भड़ोल, झंडूता मंडल के अध्यक्ष हरीश शर्मा और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नंदलाल कपिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed