{"_id":"69e4c2c7def4954f230d33d5","slug":"even-after-the-chaitra-fair-a-wave-of-faith-surged-in-shahtalai-bilaspur-news-c-92-1-ssml1031-158288-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चैत्र मेला के बाद भी शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चैत्र मेला के बाद भी शाहतलाई में उमड़ा आस्था का सैलाब
Sun, 19 Apr 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
चैत्र मेला के बाद भी शाहतलाई में श्रद्धालुओं की भीड़ । संवाद
देश-विदेश से पहुंचे करीब पांच हजार श्रद्धालु
श्रद्धालुओं ने बाबा बालकनाथ के दरबार में नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में चैत्र मेलों के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को देश-विदेश से पहुंचे करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेककर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर जयकारों से गूंजता हुआ और भक्ति रस में डूबा रहा।
पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शाहतलाई पहुंचे। श्रद्धालुओं ने झंडे उठाकर भजन-कीर्तन करते हुए मंदिर परिसर में प्रवेश किया और बाबा जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान श्रद्धालुओं में बाबा बालकनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा देखने को मिली। परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगीं। इसके अलावा बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई की ओर से संचालित लंगर में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए थे। चैत्र मेला के बाद भी उमड़ रही भीड़ से क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।