फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   esitation

पटवार सर्कल को बलोह से बड़गांव शिफ्ट करने पर भड़के ग्रामीण

Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
esitation
बरठीं(बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की दो पंचायतों बड़गांव व बलोह के संयुक्त पटवार सर्कल को प्रशासन द्वारा बदलने के आदेश से बलोह के ग्रामीण भड़क गए हैं। सोमवार 7 सितंबर को प्रशासन ने पटवार सर्कल को दोबारा बड़गांव पंचायत में शिफ्ट कर दिया। जिसका बलोह पंचायत प्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन

झंडूता पंचायत समिति उपाध्यक्ष मनोज कुमार, ग्राम पंचायत बलोह के प्रधान परमजीत धीमान, उपप्रधान राजेश कुमार, सरोज कुमारी सपना देवी, राजेश्वरी देवी, अनिल खरियाल, आशा कुमारी, मनजीत सिंह, मेहर सिंह, बबलू, विनय कुमार, अशोक कुमार, कर्म चंद, ज्ञान सिंह, राज कुमार, प्यार सिंह ने बताया कि 25 अगस्त 2020 को जिलाधीश के आदेश उनके पास आए कि पटवार भवन बड़गांव की स्थिति दयनीय है। जिसे तुरंत प्रभाव से ग्राम पंचायत बलोह में स्थानांतरित किया जाए। जिसके लिए एसडीएम व तहसीलदार झंडूता द्वारा पंचायत घर बलोह में कमरे का निरीक्षण भी किया गया और पटवार सर्कल का कार्य 26 अगस्त से बलोह में शुरू किया गया। लेकिन दो दिन बाद 28 अगस्त को जिलाधीश द्वारा फिर से आदेश जारी कर दिए गए कि पटवार सर्कल को बलोह से बड़गांव ले जाया जाए। 7 सितंबर को प्रशासन ने पटवार सर्कल को बड़गांव शिफ्ट कर दिया जिसका लोगों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि पटवार घर बड़गांव जर्जर स्थिति में था। तब प्रशासन के आदेशों की पंचायत बड़गांव द्वारा अवहेलना की गई और कमरा देने से मना कर दिया गया। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि पटवार सर्कल बलोह का होने के कारण उन्होंने अपनी पंचायत का एक कमरा पटवार वृत्त के लिए दिया। लेकिन दो दिन बाद उन्हीं आदेशों को बदल दिया गया। बलोह के लोगों ने कहा कि उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाया जाए। अन्यथा ग्रामीण इसका कड़ा विरोध करेंगे जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed