{"_id":"6ac64d19d0c57a3abe013342","slug":"encouraged-students-to-complete-hiv-self-risk-assessments-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-169395-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को एचआईवी सेल्फ रिस्क असेसमेंट पूरा करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को एचआईवी सेल्फ रिस्क असेसमेंट पूरा करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज के रेड रिबन क्लब ने निकाली जागरूकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के रेड रिबन क्लब ने सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान के तहत एचआईवी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी और समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाने में युवाओं एवं विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी जागरूकता के दूत के रूप में कार्य करने और अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को क्यूआर कोड स्कैनिंग की श्रृंखला बनाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने प्रत्येक विद्यार्थी से आग्रह किया कि वे अपने आसपास के क्षेत्र में कम से कम 20 भाई-बहनों/परिवार के सदस्यों को क्यूआर कोड स्कैन कर एचआईवी सेल्फ रिस्क असेसमेंट पूरा करने के लिए प्रेरित करें। यह पहल राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप एचआईवी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को एचआईवी की रोकथाम के लिए जागरूक एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. सोनिया राठौर ने बताया कि इस जागरूकता रैली में कुल 80 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक तक निकाली गई। विद्यार्थियों ने एचआईवी जागरूकता एवं रोकथाम से संबंधित संदेश के माध्यम से आम जनता को भी जागरूक किया। इस अवसर पर एनसीसी आर्मी विंग के संयोजक डॉ. जय चंद, एनएसएस संयोजक डॉ. अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।