फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employes

जीवन के 75 बसंत देख चुके पेंशनरों को किया सम्मानित

Mon, 24 Feb 2020 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
employes
औहर में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यक्रम में पेंशनर को सम्मानित करते आयोजक। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन औहर इकाई का वार्षिक समारोह प्रधान सीताराम शर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त देवराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं जिलाध्यक्ष जगदीश दिनेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह में अपने जीवन काल के 75 बसंत देख चुके 10 पेंशनरों को शॉल टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए पेशनरों में श्यामलाल, रंजीत सिंह चंदेल, रतन लाल शर्मा, सीताराम शर्मा, सोमा देवी शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, कांशी राम शर्मा, दुर्गी देवी, करमू राम और सीता देवी शामिल रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई के प्रधान सीताराम शर्मा ने मुख्यातिथि एवं उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए इकाई की गतिविधियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सरकार से पेंशनर संयुक्त सलाहकार समिति का गठन करने तथा लंबित मांगों पर यथाशीघ्र निर्णय करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि इसका आश्वासन मुख्यमंत्री की ओर से जिला मंडी के सुंदर नगर में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में 17 फरवरी 2018 में दिया गया था लेकिन इतना समय बीत जाने के बाद संयुक्त सलाहकार समिति का गठन नहीं हो पाया। समारोह में पेंशन भत्तों को मूल पेंशन का भाग बनाने की मांग की गई। पेंशनरों को कैशलेस उपचार का प्रावधान, लंबित चिकित्सा बिलों की अदायगी के लिए पर्याप्त बजट का प्रावधान तथा 1 अक्तूबर 2012 से संशोधित ग्रेड पे संबंधित वर्गों के पेंशनरों को भी देने की मांग की गई।

इस अवसर पर सुरम सिंह चंदेल, सोहनलाल ठाकुर, विजय सिंह चंदेल, तारा चंदेल, प्रेम लाल शर्मा, अमरनाथ, प्रकाशचंद्र, जगदीश शर्मा, संतोष धीमान, नंदलाल शर्मा, दुर्गा राम शर्मा, रणजीत सिंह वर्मा, अक्षर कुमार, जयमल सिंह, लौकी देवी, रतनी कुमारी, सोमादेवी, विद्या देवी, रामेश्वरी देवी, अमरनाथ शर्मा, दिलीप सिंह, ज्ञान सिंह, होशियार सिंह, विजयपाल, राजबाला, सोमवती, इंद्रजीत ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed