फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   employes

पेंशनरों को पंजाब की तर्ज पर दिया जाए बिजली भत्ता और एलटीसी

Tue, 17 Dec 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
employes
घुमारवीं में पेंशनर स्थापना दिवस पर मौजूद पेंशनर। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद पेंशनर वेलफेयर ऐसोसिएशन घुमारवीं इकाई की बैठक इंजीनियर रामलाल शर्मा की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। पेंशनर दिवस पर सभी पेंशनरों को बधाई दी। सर्व प्रथम चीफ इंजीनियर एनसी सिंगल के अकस्मात निधन पर दो मिनट का मौन रखा व शोक संलिप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
विज्ञापन

बैठक में उपप्रधान सुखराम, रूपलाल शर्मा, सचिव केएल शर्मा, चीफ इंजीनियर एचएस चंदेल, अरविंद शर्मा, मदन लाल राणा, गुरदेव कौशल, दिला राम ने पेंशनरों की लंबित पड़ी मांगों एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व बोर्ड प्रबंधन बार-बार मांग के बावजूद कोई भी सुनवाई एवं कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे पेंशनरों में खासा आक्रोश पनप रहा है। पेंशनरों की मुख्य मांग 65,70 व 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनर को मिलने वाले भत्ते को मूल पेंशन में जोड़ा जाए व ग्रेड पे का संशोधित लाभ 1 जनवरी 2006 से दिया जाए और पंजाब की तर्ज पर बिजली भत्ता व एलटीसी दी जाए आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनर को टोपी व हार पहनाकर सम्मानित किया गया। इसमें मौके पर यशोधा देवी, लांगू राम कालिया, राम कृष्ण नड्डा, पंछी राम शर्मा, अनंत राम व एएस वर्मा, गांधी राम, आर शर्मा, सीता राम, प्रेम सिंह, एसएस कौशल, रणवीर सिंह, अमरनाथ शर्मा को सम्मानित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए इंजीनियर रामलाल शर्मा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर डाला और केंद्र सरकार की ओर से लाए बिजली संशोधन बिल और बिजली बोर्ड के विघटन का का सभी पेंशनरों ने पुरजोर विरोध किया। वहीं 5 मई 2003 से नियुक्त हुए कर्मचारियों को भी पेंशन मिलनी चाहिए ताकि वह भी बुढ़ापे में सम्मानजनक जीवन गुजार सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed