फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Emphasis was placed on strengthening the organization up to the booth level

Bilaspur News: संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर दिया जोर

Sun, 05 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis was placed on strengthening the organization up to the booth level
बिलासपुर में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता। स्रोत: भाजपा - फोटो : ट्रामा सेंटर में सांप पकड़ता युक। संवाद
बिलासपुर में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत बिलासपुर मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक रविवार को मंडल अध्यक्ष साहिल मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में विशेष रूप से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला तथा भाजपा बिलासपुर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन और जनसेवा के मूल मंत्र पर कार्य करने का आह्वान किया। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रामपाल चौधरी भी बैठक में मौजूद रहे और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर अपने विचार साझा किए। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनी शुक्ला ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे सक्रिय इकाई है और युवाओं की ऊर्जा के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान डिजिटल प्रशिक्षण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष मंथन हुआ। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed