{"_id":"69f8874d23489a41f407c8fb","slug":"electricity-board-suffers-losses-worth-lakhs-due-to-storm-repair-work-continues-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-159227-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आंधी-तूफान से बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान, जारी रहा मरम्मत कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आंधी-तूफान से बिजली बोर्ड को लाखों का नुकसान, जारी रहा मरम्मत कार्य
Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 04 May 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में 12 लाख, सदर में साढ़े छह लाख का नुकसान
31 बिजली पोल उखड़े, दो ट्रांसफॉर्मर भी हुए खराब
हल्की बारिश से गेहूं की फसल पर फिर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में रविवार को आए तेज आंधी-तूफान के बाद हुए भारी नुकसान का असर सोमवार को भी देखने को मिला। बिजली बोर्ड को घुमारवीं और सदर बिलासपुर क्षेत्र में लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं, सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने किसानों की चिंता और बढ़ा दी है।
जानकारी के अनुसार घुमारवीं उपमंडल में आंधी-तूफान के चलते करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यहां 15 बिजली पोल पूरी तरह उखड़ गए, जबकि कई स्थानों पर एलटी लाइन टूट गईं। वहीं सदर बिलासपुर क्षेत्र में साढ़े छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। वहीं झंडूता में करीब साढ़े तीन लाख का नुकसान हुआ है। यहां 16 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए और दो ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गए। तूफान के बाद से ही बिजली बोर्ड के कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। सोमवार को भी विभिन्न क्षेत्रों में टूटे पोल खड़े करने और लाइनों को दुरुस्त करने का काम जारी रहा। कई जगहों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बोर्ड की ओर से अधिकांश क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। बिजली बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत कार्य जारी है। तूफान से बोर्ड को काफी नुकसान हुआ है।
दूसरी ओर, सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पहले ही रविवार की बारिश से खेतों में पड़ी गेहूं की फसल भीग चुकी है। अब दोबारा हुई बारिश से फसल के खराब होने का खतरा और बढ़ गया है। किसान आशंकित हैं कि यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। रविवार को हुई बारिश से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी है और खेतों में पड़ी फसल खराब होने का खतरा बढ़ा है।