{"_id":"659bf18b0ecbc019d007e736","slug":"electricity-board-employees-demonstrated-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-11388-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आंदोलन को धार देने के लिए अब 11 जनवरी को शिमला कूच की तैयारी
ओपीएस की बहाली, बोर्ड में स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वेतन की मांग पूरी होने के बाद विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों का ओपीएस की बहाली,आउटसोर्स कर्मचारियों के हित में स्थायी नीति बनाने तथा बोर्ड में स्थायी प्रबंध निदेशक की नियुक्ति जैसी मांगों को लेकर अपना आंदोलन जारी है। सोमवार को छठवें दिन बिलासपुर में एचपीएसईबीएल कर्मचारी और इंजीनियर्स की ज्वाइंट फ्रंट कमेटी के बैनर तले लंच टाइम के दौरान प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। आंदोलन को धार देने के लिए अब 11 जनवरी को शिमला कूच की तैयारी है।
एचपीएसईबीएल कर्मचारी यूनियन की बिलासपुर यूनिट के अध्यक्ष यशवंत चौहान ‘बिट्टू’ की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि विद्युत बोर्ड में अव्यवस्था का बोलबाला हो गया है। बोर्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कर्मचारियों को वेतन के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा। कई दिनों के संघर्ष के बाद कर्मचारियों और पेंशनर्स को उनका हक मिल पाया है, लेकिन बाकी मांगें अभी अधूरी हैं। विद्युत बोर्ड में ओपीएस की बहाली, आउटसोर्स कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने के लिए स्थायी नीति बनाने तथा बोर्ड में प्रबंध निदेशक का पद स्थायी तौर पर भरने की मांग को लेकर लड़ाई जारी है।
यशवंत चौहान ने कहा कि इन मांगों को लेकर जोरदार ढंग से आवाज बुलंद करने के लिए बड़े आंदोलन का सहारा लिया जाएगा। इसके तहत 11 जनवरी को प्रदेश भर से विद्युत बोर्ड कर्मचारी शिमला कूच करेंगे। बिलासपुर जिले के कर्मचारी भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। प्रदर्शन में इंजीनियर प्रकाश चंद चंदेल, रविंद्र चौधरी, विनोद गुप्ता, जितेंद्र, देवेंद्र, एसओ राजकुमार, जेई संजीव, संदीप, विकास, अंकुश, अक्षित नड्डा, अंकित चंदेल, निशांत धीमान, सतीश, पूर्णमल, राकेश, यूनियन की बिलासपुर यूनिट के सचिव जोगेंद्र सिंह डोगरा तथा बृजेश कौशल, विंकेश, रेणु सेन, सुधा, मोनिका, प्रोमिला शर्मा, छोटाराम, निशा, विद्या, मीरा, रामप्यारी, जयपाल धीमान, सुरेंद्र, सुखराम व रेखा आदि ने भाग लिया।