फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   electricity bill

बिजली बोर्ड 15 अप्रैल तक नहीं वसूलेगा लेट फीस

Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
electricity bill
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के दुष्प्रभावों से बचने के उपायों के मद्देनजर हिमाचल बिजली बोर्ड ने अपने उन विद्युत उपभोक्ताओं से बिलों में 15 अप्रैल 2020 तक लेट पेमेंट सरचार्ज नहीं लेने का निर्णय लिया है, जिन्होंने निर्धारित तिथि तक विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया है। यह निर्णय स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा लिया गया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग व हिमाचल सरकार द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) को फैलने से रोकने के लिए भीड़ आदि से बचने के लिए कई दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसी दिशा में स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड द्वारा भी बिजली बिल भुगतान के लिए लंबी लाइनों में खड़ी होने वाली भीड़ को खत्म करने की दिशा में प्रयासों के दृष्टिगत ही इस तरह का यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड के संयुक्त निदेशक लोक संपर्क ने बताया कि ऑनलाइन विद्युत बिल जमा करने की सुविधा विद्युत उपभोक्ताओं को कई तरीकों से उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर भी बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बिल भुगतान सुविधा बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए बोर्ड के किसी भी कार्यालय या टोल फ्री नंबर 1912 या 1800-180-8060 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed