{"_id":"5e31cdc38ebc3e4b130d50ff","slug":"electricity-bilaspur-news-sml322582965","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के उद्घोषित कटों से ग्लयाना वासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के उद्घोषित कटों से ग्लयाना वासी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग बिजली के उद्घोषित कटों से परेशान हैं। विभाग के द्वारा बेहतर सुविधाएं देने के दावे धरातल पर धराशायी ही नजर आ रहे हैं। घुमारवीं शहर के साथ लगते गांव ग्लयाना में कब बिजली चली जाए इसका कोई पता नहीं होता है। बिजली बोर्ड हमेशा वही रटारटाया राग जपने में मशगूल होता है कि तकनीकी खराबी आ जाने से बिजली बंद करनी पड़ती हैं।
सर्दी के मौसम में एकाएक सुबह बिजली चली जाने से गृहिणियों को भी अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्लयाना गांव में हर रोज सुबह ही बत्ती गुल हो जाती हैं जिससे गांववासियों का विभाग के प्रति काफी रोष है। गांववासी बार-बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवाते हैं पर एक ही जवाब मिलता है कि काम हो जाएगा। गांव वालों ने अब बिजली बोर्ड के आला अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से करने का मन बना लिया है ताकि विभाग के अधिकारियों को भी पता लग सके।
स्थानीय लोगों में राकेश कुमार, टब्बू, दलेल सिंह, पवन कुमार, नरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, प्रदीप कुमार, कुलदीप सिंह, जगतपाल सिंह, मनु शर्मा, रंजु, कंचन, किंजल आदि ने कहा कि घर में कब बिजली चली जाए कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन
आजकल सर्दी के मौसम में बिजली का बार-बार जाना हर किसी को खटकता है। विभाग जो बड़े बड़े दावे करता है कि विभाग लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवा रहा है वह सिर्फ कागजों तक ही सीमित है और हकीकत कोसों दूर होती हैं।
इनसेट...
तकनीकी खराबी से बन रही समस्या
विभाग लोगों को समस्या से भली भांति पहचाना है और हर प्रकार की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयासरत है। तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह समस्या आती हैं उस पर भी विभाग कार्य कर रहा है।
-एक्सईएन अनिल सहगल