{"_id":"19222f840022e2aedd10a56353bd4e9f","slug":"electiricity-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौशाला में लगे मीटर का आया 9662 रुपये बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौशाला में लगे मीटर का आया 9662 रुपये बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 16 Dec 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार बिजली बोर्ड द्वारा भेज गए विद्युत बिल देखकर उपभोक्ताओं के होश फाख्ता हो रहे हैं। पंचायत फटोह के रोपा निवासी बख्शी की पशुशाला में लगे मीटर आरपी-6 का 9662 रुपये बिल आया है।
इसमें बिजली का खर्चा 2581 यूनिट दिखाया गया है। इतनी बिल देखकर उपभोक्ता के पैरों तले से जमीन खिसक गई है। बख्शी राम ने बताया कि यह मीटर उसकी पशुशाला में ही लगा है।
पशुशाला में रात के समय कुछ समय के लिए एक बल्ब जलाया जाता है। इस मीटर का उन्हें 100 से लेकर 150 रुपये का बिल आता था। लेकिन इस बार 9662 रुपये का बिल आने से वह परेशान हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पशुशाला में लाइट भी अधिक नहीं जलाई जाती। लेकिन, बावजूद इसके इतना ज्यादा बिल आने से वह परेशान है। उधर, कनिष्ठ अभियंता रणजीत भाटिया ने बताया कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को मौके पर भेजकर इसकी जांच की जाएगी।