{"_id":"672e11349aa02818a90feb4a","slug":"elections-of-agricultural-cooperative-assembly-barathi-concluded-peacefully-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-126231-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शांतिपूर्वक संपन्न हुए कृषि सहकारी सभा बरठीं का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शांतिपूर्वक संपन्न हुए कृषि सहकारी सभा बरठीं का चुनाव
विज्ञापन
-1423 सदस्य हुए मतदान में शामिल, 5 वार्डों पर बनी आम सहमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता के अंतर्गत 1423 सदस्यों वाली दी कृषि सहकारी सभा बरठीं के 5 वर्षीय चुनाव सोमवार को शांतिपूर्वक हुए। चुनाव की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो चुनाव अधिकारी कमलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।
सहकारी सभा के कुल 9 वार्डों में से 5 वार्डों पर आम सहमति बनने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया। शेष चार वार्ड में मतदान प्रक्रिया हुई, 2 बजे तक वोटिंग जारी रही। इसके बाद सभी वार्डों के परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव में चार वार्ड में मतदान हुआ। इसके बाद इन वार्डों के लिए मतगणना की गई। सभी प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता रही और परिणाम की घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों के नाम सामने आए। चुनाव में वार्ड मोही भटोली से राजपाल, गुआवं वार्ड से राम प्रकाश, टिहरी बरठीं से बरठीं मूवलांकर, बरठीं से मनोज कुमार, वार्ड धरोटी सरगल सर्वजीत, सुन्हाणी से किशोरी लाल, सुन्हाणी एक से किशोरी लाल, सुन्हाणी दो से विक्रम सिंह परमार, वार्ड डूहक मनन सुखदेव परमार, बरड़ से मदनलाल चयनित हुए हैं।
चुनाव अधिकारी कमलेंद्र कुमार ने इस चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि सभी प्रक्रियाएं पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहीं और किसी भी प्रकार की कोई अव्यवस्था या विवाद उत्पन्न नहीं हुआ। सहकारी सभा के चुनाव इलाके के किसानों और उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं और यह चुनाव उनके लिए सही दिशा में एक कदम है।