फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election of co operative society

Bilaspur News: नम्होल सहकारी सभा के चुनाव 10 अप्रैल को होंगे

Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
election of co operative society
9 मार्च तक जमा करना होगा 500 रुपये शेयर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दी नम्होल बहुउद्देशीय सहकारी सभा समिति नम्होल के चुनाव 10 अप्रैल को होंगे। इसके लिए सभा प्रबंधन ने सूचना जारी करते हुए सदस्यों से 9 मार्च तक कम से कम 500 रुपये का शेयर जमा कराने की अपील की है।

केवल वही सदस्य चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे, जिनका भागधन पूर्ण रूप से जमा होगा। अनुमोदित चुनाव कार्यक्रम के तहत अस्थायी सूचियों का प्रकाशन 18 फरवरी को सभा कार्यालय में किया जा चुका है। वार्डवार स्थायी मतदाता सूचियों का प्रकाशन 11 मार्च को किया जाएगा। इसमें उन्हीं सदस्यों को शामिल किया जाएगा, जिनका सभा में न्यूनतम 500 रुपये भागधन जमा होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार भागधन जमा कराने की अंतिम तिथि 9 मार्च निर्धारित की गई है। सभा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन सदस्यों का भागधन 500 रुपये से कम होगा और जो निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं कराएंगे, उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। सभा के सचिव/प्रबंधन समिति ने सभी सदस्यों से समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed