फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election news bilaspur

Bilaspur News: मतदान के लिए दिखा उत्साह, कई केंद्रों पर लगीं लंबी कतारें

Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
election news bilaspur
औहर में शाम साढ़े चार बजे बाद भी जारी रही मतदान प्रक्रिया, टोकन बांटने पड़े
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड की 21 पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव के दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत औहर, दकड़ी और कसारू सहित विभिन्न पंचायतों में लोगों ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और दिनभर मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना रहा।

ग्राम पंचायत औहर में दोपहर तीन बजे के बाद भी बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचते रहे। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मतदान केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने मतदाताओं को टोकन वितरित किए, ताकि सभी लोग व्यवस्थित तरीके से मतदान कर सकें। शाम साढ़े चार बजे के बाद भी मतदान प्रक्रिया जारी रही। चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने भी औहर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर सामाजिक सहयोग की भी सराहनीय मिसाल देखने को मिली। एनएसएस के छात्रों ने वृद्ध, दिव्यांग और अन्य मतदाताओं के लिए शीतल पेय और पानी की विशेष व्यवस्था की। छात्रों ने बताया कि स्कूल में तैनात एनएसएस अधिकारी सेना पाल संधू के निर्देशानुसार मतदाताओं और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को लगातार पानी वितरित किया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed