{"_id":"6a1832407337f6c2f90df927","slug":"election-news-bilaspur-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160635-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मतदान केंद्रों पर दिनभर डटा रहा प्रशासन, उपायुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मतदान केंद्रों पर दिनभर डटा रहा प्रशासन, उपायुक्त ने संभाली व्यवस्था की कमान
विज्ञापन
गालियां और बरठीं मॉडल मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरे दिन सक्रिय नजर आया। मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्था की निगरानी करते रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों और मॉडल पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया, मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उपायुक्त राहुल कुमार ने झंडूता विकास खंड के अंतर्गत प्रशासन की ओर से स्थापित गालियां और बरठीं मॉडल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मतदाताओं को बेहतर और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मॉडल पोलिंग स्टेशनों में विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उपायुक्त ने बताया कि मॉडल पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क, स्वास्थ्य जांच सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल तथा बच्चों के लिए क्रेच सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार ने मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाताओं से भी बातचीत की और व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लिया। मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और शांतिपूर्ण माहौल पर संतोष व्यक्त किया। उपायुक्त ने मतदान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त ने चांदपुर, बरठीं और औहर मतदान केंद्रों का भी दौरा किया।