फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

बिलासपुर नप अध्यक्ष पद के दो दावेदार

Mon, 11 Jan 2021 10:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
election
नगर परिषद चुनावों में जीतने के बाद भाजपा प्रत्याशी सदर विधायक सुभाष ठाकुर के साथ सामूहिक चित्र म? - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर नगर परिषद के चुनाव में भाजपा ने सात सीटों पर विजय हासिल कह है। वहीं कांग्रेस ने चार सीटों पर अपना कब्जा किया है। लेकिन अब नगर परिषद के अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी का कौन दावेदार होगा इसके लिए शहर में अब चर्चाओं का माहौल गरम है।
विज्ञापन

एक तरफ हाल ही में भाजपा में शामिल हुए कमलेंद्र कश्यप नप अध्यक्ष की कुर्सी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित की धर्मपत्नी वीना पंडित भी नप अध्यक्ष की दौड़ में हैं। बिलासपुर नप अध्यक्ष का पद इस बार महिला और पुरुष दोनों के लिए ओपन है। इसके चलते दोनों में से कोई इस पर विराजमान हो सकता है। लेकिन इस दौड़ में लगातार छठी बार पार्षद बने कमलेंद्र कश्यप का पलड़ा भारी दिख रहा है। अनुभव की मानें तो कमलेंद्र कश्यप का तजुर्बा और उन पर लोगों का भरोसा उन्हें अन्य पार्षदों से अलग करता है। वहीं दूसरी तरफ पहली बार चुनाव जीतकर पार्षद बनीं पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित की धर्मपत्नी वीना पंडित भी इस कुर्सी की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

नप चुनावों से ठीक पहले भाजपा ने कांग्रेस के कद्दावर नेता कमलेंद्र कश्यप को भाजपा में शामिल कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया था। वहीं कमलेंद्र ने वार्ड नंबर तीन से जीत दर्ज कर भाजपा को बढ़त दिलवाई। वहीं वीना पंडित ने भी वार्ड नंबर पांच से भारी मतों से अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी है। इन चुनावों में भाजपा ने नप पर अपना कब्जा तो कर लिया, लेकिन अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए कौन बाजी मारेगा, अब यह देखना बाकी है। कमलेंद्र कश्यप के सिर नप अध्यक्ष का ताज सजेगा या निर्दलीय पार्षद के तौर पर जीत हासिल करने वाले पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित की धर्मपत्नी वीना पंडित को अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया जाएगा, यह स्थिति जल्द ही साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed