फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

प्रदेश की सबसे छोटी नप श्री नयनादेवी में भाजपा का परचम

Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
election
बिलासपुर। प्रदेश की सबसे छोटी नगर परिषद श्री नयनादेवी में इस बार काफी रोचक मुकाबले देखने को मिले। कुल 7 वार्डों में जहां पर भाजपा ने 4 में जीत दर्ज की है। वहीं पर कांग्रेस ने 3 सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित की है।
विज्ञापन

हालांकि वार्ड नंबर सात में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नगर परिषद के वार्ड सात के नतीजे पर सभी की नजर लगी रही। अंतिम वार्ड के नतीजे के साथ ही यह साफ हो गया कि फिर श्री नयना देवी नगर परिषद पर भाजपा का परचम लहराया है। वार्ड नंबर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी दिशा शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें 57 व भाजपा की उम्मीदवार विजय कुमारी को 32 मत पड़े। वार्ड नंबर 2 से भाजपा उम्मीदवार रीता देवी ने जीत दर्ज की। रीता देवी को 59 मत व कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर कुमार को 10 वोट पड़े। वार्ड नंबर-3 से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी ने जीत दर्ज की। उन्हें 72 मत व भाजपा की कृष्णा देवी को 63 मत पड़े। वहीं वार्ड नंबर-4 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमारी ने जीत दर्ज की। मुकेश कुमारी भाजपा उम्मीदवार को 57 मत व कांग्रेस उम्मीदवार राम प्यारी को 48 मत पड़े। जबकि 2 ने नोटा दबाया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-5 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें 43 मत व भाजपा के चंडी कुमार को 32 मत पड़े व निर्दलीय प्रत्याशी ललित को 10 वोट पड़े हैं। वार्ड नंबर-6 से भाजपा के भरत कुमार ने जीत दर्ज की। उन्हें 42 मत व कांग्रेस के शेम पाल को 23 मत पड़े। वार्ड नंबर-7 में भाजपा की मीरा देवी ने जीत दर्ज की। उन्हें 40 मत व कांग्रेस के अतुल को 35 वोट पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed