{"_id":"5fee117c8ebc3e40fd314c82","slug":"election-bilaspur-news-sml3563076163","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं में नामांकन के लिए उमड़ा हजूम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं में नामांकन के लिए उमड़ा हजूम, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
विज्ञापन
नामांकन दर्ज करवाते समय घुमारवीं में सोशल डिस्टेंसिंग की उडी धज्जियां।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर) प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ शुभ मुहूर्त निकालकर नामांकन दाखिल करने के लिए घुमारवी एसडीएम कार्यालय में उम्मीदवारों का हजूम उमड़ पड़ा। एसडीएम कार्यालय में जिला परिषद व बीडीसी के उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल होना था। एसडीएम के पास जिला परिषद व तहसीलदार के पास बीडीसी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल करना था। प्रशासन ने उचित व्यवस्था की थी।
एसडीएम व तहसीलदार कार्यालय तक पहुंचने के लिए मुख्य द्वार पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। लेकिन बीडीसी के उम्मीदवारों की भीड़ ज्यादा होने के कारण उचित दूरी का पालन करना उम्मीदवार भूल गए। पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। पुलिस बेशक उचित दूरी व बिना मास्क चालान काटने में मशगूल रहती है। लेकिन यहां उचित दूरी की धज्जियां उड़ती रहीं और पुलिस कर्मी देखते रहे। अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आए बीडीसी के उम्मीदवारों ने स्थानीय प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया है कि उचित व्यवस्था नहीं की है। दूसरे दरवाजे से जिसकी चलती हैं वह तहसीलदार के पास नामांकन दाखिल करते रहे और अधिकतर लोग भूखे प्यासे लाइनों में लगे रहे। उनका नामांकन दाखिल नहीं हो पा रहा था। उम्मीदवारों ने एसडीएम से गुहार लगाते हुए कहा कि टोकन प्रणाली के साथ नामांकन लिए जाएं। पहले दिन जिनके नामांकन दाखिल नहीं हुए हैं, उनका नंबर दूसरे दिन के लिए रखा जाए। महिला पुलिस कर्मियों की सेवाएं भी उपलब्ध हों।
बाक्स ..
जिला परिषद के चार और बीडीसी के 37 नामांकन
जिला परिषद के चार नामांकन हुए। वार्ड नंबर एक हटवाड़ से संजीव कुमार और कुलदीप सिंह, वार्ड नंबर दो डंगार से बृजलाल और वार्ड नंबर तीन कुठेड़ा से अंजना धीमान ने नामांकन दाखिल किया है। बीडीसी के कुल 37 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन
कोट्स
बीडीसी के अधिकतर उम्मीदवार व उनके समर्थक आने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। फिर भी जो पुलिस कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं कि लोगों को नियमों का पालन करने के बारे में बताएं। नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शशि पाल शर्मा, एसडीएम घुमारवीं