फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

प्रथम, द्वितीय में 60-60 और तृतीय चरण में 56 पंचायतों में होगा मतदान

Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
election
बलासपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिले के जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समितियों व ग्राम पंचायतों के निर्वाचन कार्यक्रम को जारी कर दिया गया है। पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन तीन चरणों में करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की कुल 176 ग्राम पंचायतों में प्रथम चरण में 60 ग्राम पंचायतों में 17 जनवरी को, द्वितीय चरण 19 जनवरी को 60 ग्राम पंचायतों में और तृतीय चरण 21 जनवरी को 56 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन होगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड सदस्यों/पंचायत समिति सदस्यों, प्रधान व वार्ड सदस्यों के लिए नामांकन दर्ज करने, समीक्षा करने, वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटित करने, मतदान केंद्रों की सूची प्रकाशित करने, मतदान का समय व मतगणना का समय व परिणाम घोषित करने के लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 दिसंबर, 1 व 2 जनवरी, 2021 को 11 से 3 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 4 जनवरी, 2021 को 10 बजे के उपरांत नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 जनवरी, 2021 को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। उम्मीदवारों को 6 जनवरी 2021 को ही नामांकन पत्रों की वापसी के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 31 दिसंबर 2020 या इससे पूर्व मतदान केंद्रों की सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। मतदान तीन चरणों में 17 जनवरी, 19 जनवरी और 21 जनवरी, 2021 को 8 बजे से 4 बजे तक होगा। उपायुक्त ने बताया कि वार्ड सदस्यों, उपप्रधानों व प्रधान ग्राम पंचायतों की मतगणना पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद और मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों की मतगणना खंड मुख्यालय पर 22 जनवरी को सुबह 8:30 बजे शुरू की जाएगी। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना पूर्ण होने के तुरंत बाद खंड मुख्यालय पर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का परिणाम हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 75(अप) के प्रावधान अनुसार प्रपत्र 38 भाग-1 पर प्राप्त होने के उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जिला बिलासपुर द्वारा जिला स्तर पर जारी किया जाएगा। 23 जनवरी 2021 को निर्वाचन पूर्ण हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed