{"_id":"69ea198c21aa10dc1507731a","slug":"eight-students-were-selected-for-the-state-level-inspire-standards-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-158558-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के लिए आठ विद्यार्थी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राज्य स्तरीय इंस्पायर मानक प्रतियोगिता के लिए आठ विद्यार्थी हुए चयनित
Thu, 23 Apr 2026 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
औहर स्कूल में आयोजित इंस्पायर मानक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में बच्चों के मॉडल का अवलोकन करते हुए
औहर स्कूल में 13वीं जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता आयोजित
बिलासपुर सहित ऊना के 98 प्रतिभागियों ने अपने विज्ञान मॉडल का किया था प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में 13वीं जिला स्तरीय इंस्पायर मानक प्रोजेक्ट प्रतियोगिता हुई, जिसमें बिलासपुर सहित ऊना के 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें बिलासपुर से 49 और ऊना से भी 49 विद्यार्थी शामिल हुए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ उपनिदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल ने किया। प्रतियोगिता में 98 प्रतिभागियों ने अपने-अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के मॉडल का अवलोकन पाठशाला के विद्यार्थियों और साथ आए हुए अध्यापकों व अभिभावकों ने किया। प्रतियोगिता में प्रदर्शित मॉडलों का मूल्यांकन राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं से डॉ. राकेश शर्मा, राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर से डॉ. मोनिका और एनआईएफ से डॉ. पारुल ने किया। निर्णायकों ने सभी मॉडलों का गहनता से अवलोकन किया और उसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ आठ मॉडलों का चयन किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर से आदित्य शर्मा और ऊना से स्तुति शर्मा, अमन, नित्य ठाकुर, अग्रिम बैंस, आदित्य धीमान, लवलीन कौर और पुरंजय का चयन हुआ हैं। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि इंस्पायर-मानक जैसे कार्यक्रम बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा और बेहतरीन प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों को अंधविश्वास और रूढ़िवादी जैसी कुरीतियों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए बच्चों को अपने जीवन में क्यों, कहां, और कैसे की सोच को अपनाना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्थानीय पाठशाला की प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर और आयोजन समिति के सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व, जिला शिक्षा उपनिदेशक ने अतिरिक्त उपायुक्त का स्वागत किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, दधोल स्कूल से सुरेश भारद्वाज, कोठी स्कूल से राकेश शर्मा और घाघस स्कूल से कमल देव, नोडल अधिकारी अनिल कुमार, सुरेश कुमार भारद्वाज, विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह आदि उपस्थित रहे।