फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Farmer IDs stuck due to technical glitch; farmers face distress

Bilaspur News: तकनीकी खामी से अटकी फार्मर आईडी, किसान परेशान

Thu, 22 Oct 2026 12:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer IDs stuck due to technical glitch; farmers face distress
जिले के 58 हजार किसान परिवारों से जुड़ी है प्रक्रिया
विज्ञापन

लोक मित्र केंद्रों में आवेदन के बाद तहसीलदार कार्यालयों से नहीं मिल रहा अनुमोदन
आईडी नहीं बनने से इससे जुड़ी सरकारी सेवाओं, योजनाओं की प्रक्रिया में आ सकती है परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में तकनीकी खामी के कारण किसानों की फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। लोक मित्र केंद्रों में ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद कई किसानों को तहसीलदार कार्यालयों से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। इससे आवेदन लंबित हैं और किसान आईडी बनने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में करीब 58 हजार किसान परिवार हैं। ऐसे में समस्या का जल्द समाधान जरूरी है।
बरमाणा वार्ड के जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार ने यह मामला उठाते हुए बताया कि कई किसान उन्हें फोन कर आवेदन लंबित होने की शिकायत कर रहे हैं। लोक मित्र केंद्रों में आवेदन करने के बाद भी अनुमोदन नहीं मिलने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कुछ पटवार सर्किलों से जुड़ी तकनीकी खामियों के कारण अनुमोदन प्रक्रिया प्रभावित हुई है। अधिकारियों ने इस समस्या को प्रदेश स्तर पर उठाया है और उच्च कार्यालयों के माध्यम से समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद जताई गई है कि तकनीकी खामी दूर होने के बाद लंबित आवेदनों पर कार्रवाई में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मर आईडी किसानों की पहचान और कृषि संबंधी जानकारी को डिजिटल रूप में दर्ज करने की व्यवस्था है। इसके माध्यम से कृषि सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाना है। जिन योजनाओं में फार्मर आईडी अनिवार्य है, उनमें आईडी लंबित होने से किसानों को परेशानी हो सकती है। हालांकि, आईडी न बनने से किसान सम्मान निधि या अन्य योजनाओं की किस्त अपने आप रुक जाएगी, ऐसा नहीं कहा जा सकता। इसका असर संबंधित योजना के नियमों और पात्रता पर निर्भर करता है।


कोट
एसडीएम सदर राजकुमार ने बताया कि कुछ पटवार सर्किलों में तकनीकी समस्या के कारण फार्मर आईडी के अनुमोदन में दिक्कत आ रही है। मामला प्रदेश स्तर पर उठाया गया है और उच्च कार्यालयों के माध्यम से भी इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed