फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Effective implementation of schemes will be priority: Rahul

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी प्राथमिकता : राहुल

Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Effective implementation of schemes will be priority: Rahul
प्रेस वार्ता करते उपायुक्त राहुल कुमार साथ में मौजूद एडीसी ओमकांत ठाकुर और एसडीएम डॉ. राजदीप सि
- नए उपायुक्त बोले, पर्यटकों की संख्या में इजाफा करने के लिए बनाएंगे प्रचार नीति
विज्ञापन


- स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बड़े बाजार से जोड़ा जाएगा



संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। जिले के नए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को भी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाएंगे। प्रदेश सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं निष्पक्ष एवं समयबद्ध ढंग से लागू की जाएंगी ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।


बचत भवन में प्रेस से रूबरु हुए उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि पर्यटन, महिला सशक्तीकरण और युवा रोजगार पर विशेष ध्यान रहेगा। बिलासपुर प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है, जिसे योजनाबद्ध ढंग से विकसित किया जाएगा। बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले। गोबिंद सागर झील में जलक्रीड़ा गतिविधियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं। अगला लक्ष्य पर्यटकों की संख्या में इजाफा करना है। इसके लिए एक विशेष प्रचार नीति तैयार की जाएगी, जिससे राज्यभर और देश के अन्य हिस्सों से पर्यटक बिलासपुर की ओर आकर्षित हों। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटलों, रेस्तरां, टैक्सी सेवाओं, गाइडों और अन्य पर्यटन सेवाओं की मांग में वृद्धि होगी, जिससे युवाओं, महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। कहा कि स्थानीय स्तर पर महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद एवं पारंपरिक वस्तुओं को बड़े बाजारों से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। राज्य सरकार की सभी विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी ताकि उनका समयबद्ध और गुणवत्ता युक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर नवनियुक्त अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर, एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह, जिला जनसंपर्क अधिकारी मीना बेदी, अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी हेमंत नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed