फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education,pairents

छात्रों की शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी होगी सुनिश्चित

Tue, 21 Jul 2020 12:15 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
education,pairents
बिलासपुर बचत भवन में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रही योजनाओं तथा क्रियाकलापों के लिए गठित जिलास्तरीय निगरानी कमेटी की एक बैठक का आयोजन सोमवार को यहां उपायुक्त राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान राजेश्वर गोयल ने बताया कि कोविड-19 की वजह से शिक्षा संस्थानों के बंद होने पर भी विभाग द्वारा विद्यार्थियों को निरन्तर शिक्षा प्रदान करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अध्यापकों के लिए भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन कलस्टर स्तर पर किया जाता है ताकि अध्यापक नई तकनीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस वर्ष खंड स्तर पर 1112 प्राथमिक एवं 1060 अप्पर प्राईमरी अध्यापकों के लिए निष्ठा अध्यापक प्रशिक्षक आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि विभाग की निगरानी समिति द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2019-20 को दौरान जिला की विभिन्न पाठशालाओं में 850 औचक तथा 498 नियमित निरीक्षण किए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी स्कूल के पास अपने नाम स्कूल की जमीन नहीं है तो वह इस मामले को संबंधित एसडीएम और तहसीलदार से उठाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कुल 5928 विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति, योजनाओं के तहत पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षा सत्र में छठीं से बारहवीं कक्षा के 5672 प्राथमिक पाठशालाओं के 17588 तथा उच्च प्राथमिक पाठशालाओं के 12889 विद्यार्थियों को नि:शुल्क कि किताबें वितरित की गई। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा ऑनलाईन क्विज कंपीटिशन का आयोजन किया गया जिनमें बिलासपुर जिला से सबसे अधिक 8151 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा महेन्द्र सिंह धीमान सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed