फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   education

घर से दूर दूसरे स्कूल में बच्चों को पढ़ाने को मजबूर हैं अभिभावक

Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
education
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के सदर खंड की राजकीय प्राथमिक पाठशाला घरेड़ा में बच्चों की संख्या लगातार घट रही है। छात्र संख्या 34 से घटकर अब 18 रह गई है। स्कूल का पठन-पाठन कार्य एक ही शिक्षक के जिम्मे होने से बच्चों को गुणात्मक शिक्षा नहीं मिल रही थी। इन हालातों में अभिभावकों ने मजबूरी में अपने बच्चों को घर से दूर दूसरे स्कूल में पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पिछले साल 34 बच्चों को एक ही शिक्षक पढ़ा रहा था। अभिभावकों की ओर से विभाग के समक्ष स्कूल में दो शिक्षकों को तैनात करने की मांग की गई। एक साल बाद भी मांग पूरी न होने के कारण कई अभिभावकों अपने बच्चों का दाखिला दूसरे स्कूलों में करवा दिया। स्कूल में बच्चों की संख्या में गिरावट की यह बड़ी वजह है। एक शिक्षक होने की वजह से एक समय पर शिक्षक सिर्फ एक या दो कक्षाओं को पढ़ा सकता है। वहीं अन्य बच्चों की देखरेख करने के लिए कोई भी नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिर्देशक कुलभूषण ने बताया की जिला में शिक्षकों के खाली पदों के बारे में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को अवगत करवाया गया है। निदेशालय से निर्देश मिलते ही स्कूलों में खाली शिक्षकों के पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed