{"_id":"5e5554058ebc3ef3db3191c4","slug":"education-bilaspur-news-sml325620593","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री मामले में कार्रवाई करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री मामले में कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं में एनएसयूआई विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी क?
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं की एनएसयूआई इकाई की तरफ से जिला एनएसयूआई महासचिव अभिषेक भारद्वाज, निशांत सोनी की अध्यक्षता में कॉलेज प्रधानाचार्य के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस मौके पर जिला एनएसयूआई महासचिव अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। जिस प्रदेश का नाम हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में और पढ़े लिखे लोगों के मामले में सदैव से उत्कृष्ट रहा है।
कहा कि अब इस प्रदेश में शिक्षा स्तर भी बड़ी तेजी से घटता जा रहा है जो कि बहुत चिंता का विषय है। शिक्षा का निजीकरण और एक हद तक व्यापारीकरण तो फिर भी सहनीय था लेकिन अब पैसे देकर फर्जी डिग्रियां बेचने के मामले भी सामने आ रहे हैं जो कि हमारी देवभूमि की छवि पर एक कलंक के समान है।
भारद्वाज ने कहाकि शिमला जिला के एपीजी गोयल विश्वविद्यालय और सोलन जिला के मानव भारती विश्वविद्यालय जिन्होंने निजी शिक्षा क्षेत्रों में अपना नाम बनाया हुआ है उन विश्वविद्यालयों पर लगभग 5 लाख से अधिक फर्जी डिग्रियां बेचने का आरोप लगा है। पैसे लेकर डिग्रियां बाहरी प्रदेशों और देशों को बेची गई है। शिक्षा मानकों पर ये मामला एक धब्बा है। प्रदेश सरकार सब कुछ जानकर भी कोई कार्रवाई दोषियों पर नहीं कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने राज्यपाल से इस मामले पर संज्ञान लेने और इस मामले की गंभीरता समझते हुए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अभिषेक राणा, सचिन, अशिव खान, गौरी शंकर, अंकिता, नीतिका व लवली आदि एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
..