{"_id":"5e21f2a98ebc3e8d3f51fa38","slug":"education-bilaspur-news-sml3213359154","type":"story","status":"publish","title_hn":"घराण स्कूल में नवाजे गए मेधावी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घराण स्कूल में नवाजे गए मेधावी छात्र
विज्ञापन
रावमापा घराण के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि का स्वागत करते आयोजक और स्कूली बच
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घराण में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विधायक जीत राम कटवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
वहीं विधायक ने मेधावी छात्रों को सम्मानित भी किया।
समारोह का श्ुभारंभ सरस्वती वंदना से किया गया। उसके बाद स्कूल प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समंा बांध दिया। शिक्षा,खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जबकि अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी ज्योति देवी, सपना देवी, अंकिता कौंडल, शिल्पा कुमारी, कंचन, अभिषेक कुमार, अमन कुमार, अक्षिता, नीधि ठाकुर, साक्षी कौंडल, हर्षित, तनू प्रिया, सोनू कुमारी, सतेज, रितेश कुमार, शिव कुमार, अंशिता, कृष चौहान व हर्ष कुमार को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में छात्रा दीपिका, मुस्कान, प्रियंका ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी। इसके बाद मुस्कान, कंचन, निधि ने स्वागत गीत गाया। उषा व सहेलियों ने पंजाबी गिद्धा प्रस्तुत करके खूब वाह वाही लूटी। जबकि साक्षी व सहेलियों ने मन में शिवा प्रस्तुति से कार्यक्रम में भक्तिरस घोल दिया। इसके उपरांत आदित्य व साथियों ने हरियाणवी डांस मेरे सास के पांच पुत्र पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान वीरी सिंह, घराण पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश चंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
...जारी