{"_id":"5e1f4fa78ebc3e4b6475ddf8","slug":"education-bilaspur-news-sml3211195145","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनी स्कूल के मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन
धनी पाठशाला के होनहार बच्चों के साथ स्थानीय विधायक जे आर कटवाल।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। विधायक जेआर कटवाल ने उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनी में 15 लाख रुपये से बनने वाले अतिरिक्त भवन का शिलान्यास किया और स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा सोच पर देश का भविष्य और उन्नति निर्भर करती है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि युवा अपनी पूरी ऊर्जा को सकारात्मक सोच और रचनात्मक कार्यों में लगाएं।
विद्यार्थियों से कहा कि वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहें तथा अपना ध्यान पढ़ाई तथा खेल गतिविधियों पर केंद्रित करें। उन्होंने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कोटधार क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर 51 करोड़ 48 लाख खर्च किए जा रहे हैं जिससे कोटधार क्षेत्र सहित विधानसभा क्षेत्र की 19 पंचायतों में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए 38 करोड़ की डीपीआर की नाबार्ड से स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इस पेयजल योजना में गोबिंदसागर झील से पानी उठाने की अनुमति बीबीएमबी से प्राप्त हो चुकी है जिसमें कूटवांगड़ से 80 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उठाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य उपमंडल कलोल के अंतर्गत पेयजल योजनाओं में लगी हुई पुरानी एवं खराब पाइपों की जगह नई पाइपें लगाने के लिए 181 लाख रुपये और पेयजल योजना चौता जंगल ठठल के सुधार कार्य करने के लिए 257 लाख स्वीकृत करवाये। इसका शीघ्र ही कार्य शुरू किया जाएगा। प्रधानाचार्य देश राज कपूर ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
मुख्यातिथि ने ट्विंकल, अमन, तमन्ना, अक्षय, नेरश, दीक्षित, दीक्षा, राहुल, आरती, ज्वाला, शालिनी, दीपक, मोनिका, शाहिल, साक्षी, मंजीत, ममता, सोनिया, पूजा देवी, नेहा, दीक्षा को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल झंडूता अध्यक्ष मोहेंद्र सिंह चंदेल, वीना चंदेल, पीडी शर्मा, पीआर संख्यान, कांशी राम, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष शेर सिंह, हरवंश भभोरिया, एसडीओ लोक निर्माण विभाग सचिन नड्डा, एसडीओ सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग देव राज एसडीओ विद्युत राजेश खरयाल, ग्राम पंचायत प्रधान दया नंद, उपप्रधान सोहन लाल उपस्थिति थे।